मत्स्यासन क्या है? - What is Matsyasana? Matsyasana or Fish Pose Steps and Benefits in Hindi
मत्स्य का अर्थ है मछली | इस आसन में शरीर का आकार मछली जैसा बनता है इसी वजह से इसे Matsyasana कहते हैं | प्लाविनी प्राणायाम के साथ Matsyasana की स्थिति में लंबे समय तक पानी में तैर सकते हैं |
मत्स्यासन करने की विधि (Matsyasana ya Fish pose yoga karne ki vidhi) - How to do Matsyasana yoga or Fish pose
ध्यान विशुद्धाख्य चक्र में | श्वास पहले रेचक, बहिर्कुम्भक, फिर पूरक और रेचक |
- भूमि पर बिछे हुए आसन पर पद्मासन लगाकर सीधे बैठ जाएं |
- फिर पैरों को पद्मासन की स्थिति में ही रखकर हाथ के आधार से सावधानी पूर्वक नीचे की और चित्त होकर लेट जाएं |
- रेचक करके कमर को ऊपर उठाएं |
- घुटने नितंब और मस्तक के सिखा स्थान को भूमि के साथ लगाए रखें | शिखा स्थान के नीचे कोई नरम कपड़ा अवश्य रखें |
- बाएं हाथ से दाहिने पैर का अंगूठा और दाहिने हाथ से बाएं पैर का अंगूठा पकड़े | दोनों कोहनियों को जमीन से लगाकर रखें |
- कुंभक की स्थिति में रहकर दृष्टि को पीछे की ओर अपने सिर के पास ले जाने की कोशिश करें | दांत को आपस में चिपका कर रखें और मुंह बंद रखें |
- 1 मिनट से प्रारंभ करके 5 मिनट तक अभ्यास बढ़ाएं | फिर हाथ खोलकर कमर भूमि को लगाकर ऊपर उठाकर बैठ जाएं | पूरक करके रेचक करें |
- भूमि पर लेट कर फिर पद्मासन लगाकर भी Matsyasana हो सकता है |
मत्स्यासन के लाभ (Matsyasana yoga ya Fish pose ke fayde) - Benefits of Matsyasana yoga in Hindi
- Matsyasana से पूरा शरीर मजबूत बन जाता है |
- गला, छाती, पेट की तमाम बीमारिया दूर होती है |
- आँखों की रोशनी बढ़ती है |
- गला साफ़ रहता है |
- श्वसनक्रिया ठीक से चलती है |
- कंधो की नसे उलटी मुड़ती है जिससे छाती और फेफड़ो का विकास होता है |
- पेट साफ़ रहता है |
- आंतो का मैल दूर होता है |
- रक्ताभिसरण की गति बढ़ती है | फलतः चमड़ी के रोग नहीं होते |
- दमा और खांसी दूर होती है |
- छाती चौड़ी बनती है |
- पेट की चर्बी कम होती है |
- Matsyasana से अपानवायु की गति निचे की और होने से मलावरोध दूर होता है |
- थोड़ा पानी पीकर Matsyasana करने से शौच शुद्धि में सहायता मिलती है |
- Matsyasana से स्त्रियों के मासिकधर्म संबंधी सब रोग दूर होते है | मासिकस्राव नियमित बनता है |
Final words - So you can try this Matsyasana Yoga and take benefits by this health article "मत्स्यासन कैसे करें? इसके फायदे? | Matsyasana Steps and Benefits in Hindi | How to do Matsyasana or Fish pose" thank you...
Call girl services in Jaipur
ReplyDeleteCall girl services in Jaipur
Call girl services in Jaipur
Call girl services in Delhi
Call girl services in Guwahati
Call girl services in Guwahati
Call girl services in Guwahati
Call girl services in Guwahati