धनुरासन कैसे करें? इसके फायदे? | Dhanurasana Steps and Benefits in Hindi | How to do Dhanurasana
हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है | आज के इस आर्टिकल "धनुरासन कैसे करें? इसके फायदे? | Dhanurasana Steps and Benefits in Hindi | How to do Dhanurasana" में हम आपसे Dhanurasana से संबंधित कुछ चीजें शेयर करने वाले हैं | जैसे कि Dhanurasana कैसे करते हैं? Dhanurasana क्या है? Dhanurasana से होने वाले लाभ और इसमें बरती जाने वाली सावधानी क्या-क्या है | तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से सब कुछ जानते हैं |
![]() |
Dhanurasana Steps and Benifits in Hindi |
धनुरासन क्या है? - What is Dhanurasana?
इस आसन में शरीर की आकृति खींचे हुए धनुष जैसी बनती है अतः इसको धनुरासन कहा जाता है | ध्यान मणिपुर चक्र में | श्वास निचे की स्थिति में रेचक और ऊपर की स्थिति में पूरक |
Read also - पद्मासन कैसे करें? इसके फायदे? | Padmasana yoga benefits and how to do Padmasana or lotus pose
धनुरासन करने की विधि (Dhanurasana yoga karne ki vidhi) - How to do Dhanurasana yoga
- भूमि पर एक कंबल बिछा लीजिए और उस पर पेट के बल उल्टे होकर लेट जाइए |
- दोनों पैर और पंजे आपस में मिला कर रखिए |
- अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ दीजिए |
- दोनों हाथों को पीछे ले जाकर दोनों पैरों को टखनों से पकड़े |
- रेचक करके हाथ से पकड़े हुए पैरों को कसकर धीरे-धीरे खींचिए और जितना हो सके उतना सर को पीछे की ओर ले जाने की कोशिश करें |
- दृष्टि भी ऊपर एवं पीछे की और रहनी चाहिए |
- समग्र शरीर का बोझ केवल नाभि प्रदेश के ऊपर ही रहेगा |
- कमर से ऊपर का धड़ एवं कमर से नीचे पूरे पैर ऊपर की ओर मुड़े हुए रहेंगे |
- कुंभक करके इस स्थिति में टिके रहे |
- बाद में हाथ खोल कर पैर तथा सिर को मूल अवस्था में ले जाइए और पूरक कीजिए |
- प्रारंभ में 5 सेकंड यह आसन करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 3 मिनट या उससे भी अधिक समय इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं | तीन चार बार यह आसन करना चाहिए |
धनुरासन के लाभ (Dhanurasna yoga ke fayde) - Benefits of Dhanurasana yoga in Hindi
- धनुरासन के अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है |
- गैस दूर होती है | पेट के रोग नष्ट होते हैं | कब्ज में लाभ होता है |
- भूख खुलकर लगती है |
- छाती में अगर दर्द हो तो वह दूर होता है |
- हृदय की धड़कन दूर होकर हृदय मजबूत बनता है |
- गले के तमाम रोग नष्ट हो जाते हैं और आवाज मधुर बनती है | अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं तो यह आसन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा |
- श्वास की क्रिया सुव्यवस्थित चलती है |
- मुख की आकृति सुंदर बनती है |
- आंखों की रोशनी बढ़ती है और तमाम रोग नष्ट होते हैं |
- हाथ पैर में होने वाला कंपन रुक जाता है |
- शरीर का सौंदर्य बढ़ता है |
- पेट के स्नायु में खिंचाव आने से पेट को अच्छा लाभ होता है |
- आँतो पर खूब दबाव पड़ने से पेट के अंगों पर भी दबाव पड़ता है फलतः आंतो में पाचक रस आने लगता है, इससे जठराग्नि तेज होती है | पाचन शक्ति बढ़ती है | वायु रोग नष्ट होता है अर्थात गैस में आराम मिलता है |
- पेट के क्षेत्र में रक्त का संचार अधिक होता है |
- धनुरासन में भुजंगासन और शलभासन का समावेश हो जाने के कारण इन दोनों के लाभ भी मिल जाते हैं |
- स्त्रियों के लिए यह आसन खूब लाभकारी है | इससे मासिक धर्म के विकार, गर्भाशय के तमाम रोग दूर होते है |
Final words - So you can try this Dhanurasana and take benefits by this health article "धनुरासन कैसे करें? इसके फायदे? | Dhanurasana Steps and Benefits in Hindi | How to do Dhanurasana" thank you...
No comments: