हेलो दोस्तो आज के इस आर्टिकल "Top 3 Healthy foods and delicious recipes in Hindi" के द्वारा हमने आपको बताया है की आपके शरीर को किस तरह Healthy रखा जाए | इसके लिए हमने विभिन्न प्रकार की 3 Healthy foods and delicious recipes आपके साथ शेयर की है | उम्मीद है कि आपको पसंद आएगी | तो चलिए शुरू करते हैं |
![]() |
Top 3 Healthy foods and delicious recipes in Hindi |
Healthy foods and delicious recipes
1. ओट्स की गुजिया - Oats ki Gujia healthy food/delicious recipe
तो दोस्तों आज की हमारी पहली Healthy foods and delicious recipes है - ओट्स की गुजिया (Oats ki Gujia). तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसमें कौन सी सामग्री लगती है और इसके फायदे क्या क्या है |
![]() |
Oats ki Gujia healthy food/delicious recipe |
ओट्स की गुजिया के लिए आवश्यक सामग्री - Necessary ingredients for healthy Oats ki gujia recipe
- एक कप मैदा का आटा
- एक कप ओट्स
- एक कप देसी घी
- आधा कप शक्कर या बुरा (किसा हुआ)
- खोपरे का बुरा (किसा हुआ) आवश्यकतानुसार
- 8-10 इलायची पीसी हुई
- ड्राईफ्रूट्स आवश्यकतानुसार (ड्राई फ्रूट्स में आप काजू किशमिश बादाम आदि सामग्री ले सकते हैं)
ओट्स की गुजिया बनाने की विधि - How to make Oats gujia healthy recipe
- मैदे में घी का मोयन डालकर कड़क आटा गूथ लीजिए |
- 20 मिनट के बाद आटे की लोई बना लीजिए |
- ओट्स को घी में हल्का सा सेंककर ड्राई फ्रूट्स, इलायची, शक्कर पिसी हुई आदि का मिश्रण मिला दीजिए |
- आटे की लोई बेलकर उसमें इस मिश्रण को गुजिया का आकार दीजिए |
- इन्हें घी में सेंक लीजिए गुजिया तैयार है |
ओट्स की गुजिया के फायदे - Health benefits of Oats Gujiya
- यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है |
- इसलिए ह्रदय रोगी के लिए फायदेमंद है |
- यह कैल्शियम प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है और जब इसमें नारियल मिलाया जाता है तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है क्योंकि नारियल में विटामिन ई पाया जाता है |
2. कच्ची हल्दी का पराठा - Paratha of raw turmeric healthy food/delicious recipe
तो दोस्तों आज की हमारी 2nd Healthy foods and delicious recipes है - हल्दी का पराठा (Paratha of raw turmeric). तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसमें कौन सी सामग्री लगती है और इसके फायदे क्या क्या है |
![]() |
Paratha of raw turmeric healthy food/delicious recipe |
कच्ची हल्दी का पराठा के लिए आवश्यक सामग्री - Necessary ingredients for healthy Paratha of raw turmeric recipe
- 200 ग्राम - कच्ची हल्दी
- 250 ग्राम – कच्चे केले
- एक चम्मच – अजवाइन
- आधा चम्मच - भुना हुआ जीरा
- दो हरी मिर्च
- आधा चम्मच – नमक
- आधा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच – जीरा
- आधा चम्मच – सौंफ
- आधा चम्मच - पिसा हुआ धनिया
- 250 ग्राम – आटा
- हरा धनिया आवश्यकतानुसार
हल्दी का पराठा बनाने की विधि - How to make Paratha of raw turmeric healthy recipe
- हल्दी और कच्चे केले को साफ करके कद्दूकस कर लीजिए |
- एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम कर लीजिए |
- अब इसमें जीरा, अजवाइन डाल दीजिए और चम्मच चलाते रहिए इसके बाद नमक, लाल मिर्च, पिसा हुआ धनिया और स्वाद के लिए सौंफ डाल दीजिए |
- सभी मसालों को ५ मिनट तक भुंजिये |
- अब इसमें कद्दूकस किए हुए केले और कच्ची हल्दी को मिला दीजिए और इस मिश्रण में चम्मच चलाते रहिए |
- इसके बाद गैस को बंद कर के मिश्रण को ठंडा करके छोटी छोटी लोई बना लीजिए |
- आटे को छानकर तेल या घी का मोयन डालकर आटा गूथ लीजिए भरावन की सामग्री आटे की लोई में भर दीजिए और पराठे की तरह आकार देकर बेल लीजिए |
- अब रोटी की तरह धीमी आंच पर सेंक लीजिए |
- आपका सेहत से भरा हुआ पराठा तैयार है |
- हरी चटनी के साथ सर्व करें |
हल्दी का पराठा के फायदे - Health benefits of Paratha of raw Turmeric
- हल्दी में विटामिन सी पाया जाता है |
- हल्दी का प्रयोग करने से शरीर का दर्द खत्म हो जाता है |
- यह सूजन को भी कम करता है |
- कच्चे केले में पोटेशियम विटामिन b1, विटामिन सी, विटामिन B6, मैग्नीशियम होता है |
- कच्चे केले हृदय रोग डायबिटीज में भी लाभकारी है |
- ब्लड प्रेशर को भी दुरुस्त करता है |
3. करेले की सब्जी - Bitter gourd healthy food/delicious recipe
तो दोस्तों आज की हमारी 3rd Healthy foods and delicious recipes है - करेले की सब्जी (Bitter gourd). तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसमें कौन सी सामग्री लगती है और इसके फायदे क्या क्या है |
![]() |
Bitter gourd healthy food/delicious recipe |
करेले की सब्जी के लिए आवश्यक सामग्री - Necessary ingredients for healthy Bitter gourd recipe
- 4 करेले मीडियम साइज के
- 1 टेबल स्पून मूंगफली के दाने का चूरा
- 2 टेबल स्पून इमली का गोदा
- एक चम्मच तिल
- आधा छोटा चम्मच राई
- आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 टेबलस्पून गुड या शक्कर
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन नमक स्वाद अनुसार
- एक चुटकी हींग
करेले की सब्जी बनाने की विधि - How to make Bitter gourd healthy recipe
- सर्वप्रथम इमली में थोड़ा सा पानी डालकर उबालकर उसका पेस्ट बनाकर रख दीजिए |
- करेले को बारीक काट कर रख दीजिए |
- अब कढ़ाई में तेल डालकर उसके गर्म होने पर उसमें राई, अजवाइन, हींग और करेले डाल दीजिए |
- इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, शक्कर या गुड़ डालकर चलाइए |
- अब इसमें थोड़ा सा पानी और नमक डालकर इसे पकने दीजिये |
- अब इसमें मूंगफली के दाने का चूरा और इमली का गोदा डालकर थोड़ा उबालकर निकाल दीजिए |
- अबे हरे धनिए एवं नारियल से सजाकर सर्व कीजिए |
करेले की सब्जी के फायदे - Health benefits of Bitter gourd recipe
- करेले से खून साफ होता है |
- व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है |
- करेले में एंटीबायोटिक एवं एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं |
- इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है |
- करेले से कई रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है |
No comments:
Post a Comment